फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Skeleton hanging from tree found in Chaubatia forest

चौबटिया के जंगल में अधेड़ का पेड़ से लटकता कंकाल मिलने से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Skeleton hanging from tree found in Chaubatia forest
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित कालनू गांव के लूड़ीकोट धार के जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 20 से 25 दिन पुराना यह शव सड़ चुका है। फंदे पर सिर्फ कंकाल ही बचा हुआ था। शव की शिनाख्त सोमेश्वर के रौलकुड़ी गांव निवासी अविवाहित अधेड़ के रूप में हुई है। पुलिस और राजस्व पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव राजकीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमेश्वर के आगर रौलकुड़ी निवासी हरीश चंद्र (52) पुत्र देव राम रानीखेत के एक होटल में काम करता था। कालनू में उसकी बहन रहती है। वह कुछ दिन यहां और कुछ दिन अपने जैनोली निवासी साथी के साथ रहता था। लूड़ीकोट के जंगल में शव दिखने से वहां लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद राजस्व और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव फंदे पर लटका था, मांस पूरी तरह से गल चुका था। पास में ही एक बैग था जिसमें आधार कार्ड, फोन नंबर की डायरी थी। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और फोन नंबर के आधार पर शिनाख्त हुई। कालनू निवासी मृतक के भांजे प्रवीण चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले 15-20 दिन से उनसे संपर्क नहीं हुआ, वह लोग सोच रहे थे की शायद मामा सोमेश्वर गांव चले गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed