फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Six roads closed due to rain in Almora, 30 villages cut off

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश से छह सड़कें बंद, 30 गांवों का कटा संपर्क

Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six roads closed due to rain in Almora, 30 villages cut off
भुजान-पोखरा सड़क पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में मानसूनकाल की शुरुआती बारिश ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यहां हुई बारिश के बाद छह ग्रामीण सड़कें बंद हैं, जिससे 30 से अधिक गांवों का शेष दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है और यहां की तीन हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

जिले में बीते शनिवार रात से रविवार सुबह तक भारी बारिश हुई। बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा आने से जिले की छह ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं। सड़कें मलबे से पटी रहीं और इनमें आवाजाही पूरी तरह थमी रही। ऐसे में 30 से अधिक गांव शेष दुनिया से सड़क संपर्क कट गया।
विज्ञापन

सड़कों पर आवाजाही ठप रहने से इन गांवों की तीन हजार से अधिक की आबादी गांवों में ही कैद होकर रह गई। वाहनों का संचालन ठप रहने से ग्रामीणों ने किसी तरह बदहाल पैदल रास्तों से आवाजाही करनी पड़ी। हालांकि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मौके पर भेजी गईं हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पीएमजीएसवाई के अधीन हैं सभी बंद सड़क
अल्मोड़ा। गांवों तक सड़क निर्माण के साथ इन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत सड़कें तो बन रही हैं लेकिन इसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस योजना के तहत बनीं छह सड़कों ने शुरुआती बारिश में ही ग्रामीणों का साथ छोड़ दिया है। बावजूद इसके आपदाकाल से निपटने की तैयारी पूरी होने के दावे हो रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल का कहना है कि बारिश के बाद बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गईं हैं। जल्द सड़कों को खोल दिया जाएगा।

ये सड़कें हैं बंद
ठाना-मटेना, थुवासिमल-कुंज लोहना, बाराकूना-चल्थी, कलौटा, मंगलता, भुजान-पोखरा सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed