फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Situ by opposing Notbandi

सीटू ने किया नोटबंदी का विरोध

Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 03 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Situ by opposing Notbandi
सीटू ने किया नोटबंदी का विरोध - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा।  केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेंटर इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) के सदस्यों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कालाधन और  भ्रष्टाचार के नाम पर मोदी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह विफल साबित हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के 55 दिन बाद भी आम जनमानस अपने ही बैंक खातों और एटीएम से नकदी हासिल करने को जूझ रहा है।  उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, घरेलू मजदूरों और अनौपचारिक रूप से अर्थव्यवस्था में शामिल पूरी श्रम शक्ति के लिए नकदी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ नए नोट बड़े व्यापारियों, हवाला कारोबारियों और  भ्रष्ट नौकरशाहों के पास पाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सहारा और बिडला के दस्तावेजों से मिली जानकारी की उच्च  स्तरीय जांच की जाए। उन्होंने कर चोरी के विदेशी संस्थानों के साथ सरकारी समझौते रद्द करने, विदेशों में खाता धारकों के नाम सार्वजनिक कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक घरानों से 11 लाख करोड़ का बैंक कर्ज वसूल कर उनकी संपत्ति कुर्क की जाए।  धरने पर संगठन के जिला सचिव दिनेश पांडे,  आरपी जोशी, यूसुफ तिवारी, प्रमोद कुमार, आनंदी मेहरा, आनंदी वर्मा,  देवेंद्र फत्र्याल, राकेश त्रिवेदी, स्वप्निल पांडे आदि बैठे। बाद में  जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed