{"_id":"5b1abd524f1c1b6a4d8b576a","slug":"sitting-in-the-retired-forrester-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फॉरेस्टर हत्याकांड में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फॉरेस्टर हत्याकांड में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैसियाछाना ब्लॉक के पूनाकोट गांव में बुधवार रात रिटायर फॉरेस्टर दीवान सिंह की हत्या मामले में राजस्व पुलिस आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई है। घटना के बाद राजस्व पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के घर पर दबिश भी दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। इधर नैणी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्याकांड की जांच नियमित पुलिस से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बुधवार रात हुई हत्या के बाद राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रवि मेहता के घर में दबिश दी और उसके अन्य दो साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। तहसीलदार खुशबू पांडे ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों की खोजबीन के लिए राजस्व पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि नैनी बारकोट निवासी दीवान सिंह नेगी पुत्र स्व. सोबन सिंह नेगी बुधवार रात पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे। पूनाकोट के पास रात अधिक होने से वह परिचित गोविंद सिंह की दुकान पर रुक गए। दोनों दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये थे। राजस्व पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे बिंतोला निवासी रवि मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ गोविंद सिंह की दुकान पर पहुंचे। किसी बात पर दोनों से झड़प हो गई और झगड़ा बढ़ने पर रवि मेहता तथा उसके दोनों साथियों ने दीवान सिंह को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। हत्या करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। डीएम ने बताया कि पूनाकोट, नैणी गांव के ग्रामीण हत्या की जांच रेगुलर पुलिस से कराए जाने के पक्षधर हैं। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह नेगी, डूंगर सिंह, रामसिंह, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, तारा दत्त, खीम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन