{"_id":"580512e54f1c1b562c702ed7","slug":"sita-swayamvar-swelling-crowd-dulcina-view","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलछीना में सीता स्वयंवर देखने उमड़ पड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलछीना में सीता स्वयंवर देखने उमड़ पड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पनुवानौला में चल रही रामलीला का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला कमेटी की ओर से यहां चल रही रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद समेत कई प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इधर पनुवानौला में भी रामलीला शुरू हो गई है।
विज्ञापन
धौलछीना में तीसरे दिन सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद देखने लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विधायक निधि से धौलछीना में रामलीला मंच का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रामलीला बुराई को त्याग कर अच्छे मार्ग पर चलने का संदेश देती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने लोगों से रामलीला के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ कवि नवीन बिष्ट ने लाड़ली चेली तू झन रोए... कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, त्रिलोक लटवाल, रामलीला कमेटी पनुवानौला अध्यक्ष जगदीश गैड़ा, रामलीला कमेटी नंदादेवी सचिव अर्जुन बिष्ट, सभासद अशोक पांडे, पंकज वर्मा, कैप्टन पूरन सुप्याल आदि मौजूद थे। इधर पनुवानौला में रामलीला के पहले दिन नारद मोह, रावण तपस्या, रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म, सीता जन्म का मंचन हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि एसबीआई पनुवानौला के शाखा प्रबंधक नवीन गोले और वन क्षेत्राधिकारी ने रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन