फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   singer priyanka created dhamal in star night

रणसिंग बाजो तुतुरी बाजी, बाजो रे मुरुली हुड़की घमाघम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
singer priyanka created dhamal in star night
शरदोत्सव में दर्शकों को रिझाती गायिका प्रियंका महर। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शरदोत्सव (रानीखेत महोत्सव) में शनिवार रात लोक गायिका प्रियंका महर के नाम रही। रणसिंग बाजो तुतुरी बाजी, बाजी रे मुरुली हुड़की घमा घम सहित तमाम गीतों ने ऐसा समां बांधा कि लोग देर रात तक डटे रहे। गायिका प्रियंका रानीखेतवासियों के सत्कार को देखकर गदगद नजर आई और रानीखेत आने का वायदा कर गई।
विज्ञापन

स्टार नाइट की शुरुआत प्रियंका महर ने चैता की चैत्वाल, थल की बजारा, दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नम्बर ...से की। इसके बाद रंगीलो मेरो ढोलना... सहित अनेक हिन्दी फिल्मों के गीतों से लोगों को नाचने के लिये मजबूर कर दिया। प्रियंका ने कहा कि रानीखेत के लोगों से मिला प्यार हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम के बाद युवाओं में प्रियंका महर के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुनज गोयल और उनकी पत्नी ने प्रियंका व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed