{"_id":"589f4e6a4f1c1be71737b8c9","slug":"silence-will-be-four-or-five-days-in-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में अब चार-पांच दिन तक रहेगा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में अब चार-पांच दिन तक रहेगा सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सरकारी दफ्तरों में अपने किसी कार्य के लिए जा रहे हैं तो संभव है आपका काम जल्द पूरा नहीं हो। क्योंकि निर्वाचन ड्यूटी में लगने के कारण विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारियों को 15 फरवरी मतदान तिथि तक दूसरे किसी काम की फुरसत नहीं मिलेगी। दफ्तरों में कामकाज 17 फरवरी से ही सुचारू रूप से चल सकेगा।
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग द्वारा जिले के शिक्षा विभाग, लोनिवि समेत दर्जनों विभागों में कार्यरत सैकड़ों अधिकारियों और हजारों कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिस वजह से 15 फरवरी मतदान तिथि तक इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सिर्फ चुनाव ड्यूटी का ही कार्य संपन्न करना है और जिससे कार्य दिवसों में कार्यालयों में किए जाने वाले अधिकांश कार्य प्रभावित रहेंगे। 13 और 14 फरवरी को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी और 15 फरवरी को मतदान के बाद अगले दिन पोलिंग पार्टियां लौटेंगी यानी कि 17 फरवरी को सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी पहुंच कर अन्य दिनों की भांति कामकाज निपटा सकेंगे। अपर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक राजेश तिवारी ने बताया कि जिले भर के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। इनमें कर्मचारियों को पोलिंग बूथ से लेकर संग्रहण, सामग्री का एकत्रीकरण, खानपान आदि की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन