{"_id":"684c6ab3a97a474aa6034a33","slug":"silence-spread-in-schools-due-to-zero-almora-news-c-232-1-alm1002-129403-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शून्य से स्कूलों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शून्य से स्कूलों में पसरा सन्नाटा
Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी शिक्षा के बेहतर दावों के बीच जिले में बीते छह वर्षों में 80 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में ताले लटक गए हैं। छात्र संख्या शून्य होने से शासन ने इन स्कूलों को बंद कर दिया है। कई अन्य विद्यालयों में भी छात्र संख्या कम होने से बंदी की तलवार लटक रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से लगातार पलायन हो रहा है। रोजगार की तलाश में लोग शहरों का रुख कर रहे हैं। सरकारी विद्यालयों से छात्र संख्या कम होना की पलायन बड़ी वजह बनी है। शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2019 से अब तक 14 जूनियर हाईस्कूल और 66 प्राथमिक विद्यालयों पर ताले लग गए हैं।
शिक्षकों की कमी भी वजह
सरकारी विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी है। ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कर रहे हैं। इससे अब इन विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य हो गई है। अब गांवों में स्कूल भवन तो हैं लेकिन यहां सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
ब्लॉकवार बंद हुए स्कूलों की संख्या
ब्लॉक - स्कूल
ताड़ीखेत - 11
भिकियासैंण - 09
भैंसियाछाना - 03
चौखुटिया - 22
धौलादेवी - 10
लमगड़ा -04
हवालबाग -07
सल्ट -07
ताकुला -01
द्वाराहाट -02्र
स्याल्दे -04
छात्र संख्या शून्य होने से इन विद्यालयों को बंद किया गया है। भविष्य में अगर इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन हुए तो इन्हें फिर से संचालित किया जा सकता है। अन्य विद्यालयों में भी संख्या बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अन्य विद्यालय बंद न हो। - अत्रेश सयाना, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।