फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shuttle service will start in Jageshwar Dham from 18th, will get relief from jam

Almora News: जागेश्वर धाम में 18 से शुरू होगी शटल सेवा, जाम से मिलेगा छुटकारा

Sun, 12 May 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shuttle service will start in Jageshwar Dham from 18th, will get relief from jam
जागेश्वर में शटल सेवा को लेकर हुई बैठक में मौजूद अ​धिकारी और अन्य। संवाद
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम पहुंचने वाले पर्यटकों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 18 मई से आरतोला से जागेश्वर तक शटल सेवा शुरू होगी। ऐसे में इस सड़क पर जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शटल सेवा 24 घंटे संचालित होगी।
विज्ञापन

पर्यटक सीजन शुरू हो गया है और विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। आए दिन आरतोला से लेकर जागेश्वर तक जाम लग रहा है, इससे पर्यटक जूझ रहे हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को चौकस बनाने की कवायद शुरू हुई है। रविवार को इस गंभीर समस्या को लेकर एसडीएम एनएस नगन्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 18 मई से आरतोला पार्किंग से जागेश्वर तक शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पर्यटक आरतोला तक अपने वाहन से पहुंच सकेंगे। यहां से उन्हें शटल सेवा से धाम तक पहुंचना होगा। सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और आए दिन लग रहे जाम से मुक्ति मिलेगी। ओवरलोड या ओवर स्पीड होने पर शटल सेवा की टैक्सी का चालान भी होगा। बैठक में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, होटल कारोबारी कमल सनवाल, केवल भट्ट, नारद भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण कर लगाए फड़ हटेंगे
अल्मोड़ा। बैठक में प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने कहा कि जागेश्वर में प्रसाद के फड़ों को लेकर शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने एसडीएम से सड़क पर अतिक्रमण कर फड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने पुलिस को मामले पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
होटल बुकिंग वाले वाहनों को राहत
अल्मोड़ा। जागेश्वर में होटल बुकिंग करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को होटल तक वाहन ले जाने की छूट मिलेगी। होटल में सामान उतारकर संबंधित वाहन को आरतोला कार पार्किंग वापस आना होगा। हालांकि मामले में अंतिम निर्णय पुलिस और होटल संचालकों के बीच होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा।

होटल नहीं मिले, वापस लौटे पर्यटक
अल्मोड़ा। वीकेंड पर बीते शनिवार को बढ़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे। देर रात तक उनके यहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भीड़ अधिक होने से सभी होटल पैक हो गए। ऐसे में कई पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जागेश्वर से वापस लौटकर अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ी। रविवार को भी पूरे दिन 10 हजार से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए जागेश्वर धाम पहुंचे। भीड़ अधिक होने से भक्तों की लाइन लगी रही।

कोट
जागेश्वर धाम में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे यातायात और अन्य व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। - एनएस नगन्याल, एसडीएम, भनोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed