फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shubham not know crush truck

शुभम को कुचलने वाले ट्रक का पता नहीं

Sat, 06 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shubham not know crush truck
चार दिन बाद भी पुलिस सिकुड़ा बैंड के पास हुई दुर्घटना में बाइक और ट्रक का पता नहीं लगा सकी है। बाइक रपटने के बाद ट्रक से कुचल कर मारे गए शुभम धवन (16) के परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर कहा है कि यदि शुभम की मौत दुर्घटना में हुई है तो पुलिस संबंधित बाइक और ट्रक का पता लगाए अन्यथा हत्या का मामला दर्ज कर शुभम के हत्यारों को गिरफ्तार करे। परिजनों ने इस मामले की थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुभम के परिजनों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों के शिष्टमंडल ने एसपी केएस नगन्याल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना के बाद भी पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। जिससे दुर्घटना के दौरान सड़क पर रपटी बाइक और शुभम को कुचलने वाले ट्रक चालक का अब तक पता नहीं लग सका है। उन्होंने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि यदि पुलिस शुभम की मौत का कारण दुर्घटना नहीं मानती है तो फिर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों को गिरफ्तार करे।  एसपी ने शुभम की मौत मामले की जांच कर वास्तविकता जल्द सामने लाने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महासचिव मनोज पवार, अनीता रावत, दीपक वर्मा, दिनेश गोयल, गिरीश धवन, आशुतोष कपूर, हाजी नूर अकरम, राम अवतार, मनोज वर्मा, वकुल साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed