{"_id":"5f0edab18ebc3e63d554c97f","slug":"shouted-slogans-in-the-block-office-almora-news-hld3897583165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन के कार्य को लेकर प्रधानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन के कार्य को लेकर प्रधानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
चौखुटिया ब्लाक कार्यालय के सभागार में नारेबाजी करते ग्राम प्रधान।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधान संगठन ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल, घर-घर नल का कार्य ग्राम प्रधानों से कराने, परिवार रजिस्टरो में नाम सुधारने, राशन कार्डों के शुद्धिकरण, डीपीओ की नियुक्ति करने आदि मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में प्रदेश सरकार और ब्लॉक कर्मचारियों पर प्रधानों के शोषण का आरोप लगाते हुए मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रधानों ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत में एक रुपये में जल संयोजन कार्य प्राइवेट संस्थाओं को सौंपे जाने पर नाराजगी जताते हुए उक्त कार्य ग्राम समिति के माध्यम से कराने की मांग की। प्रधानों का कहना था कि किसी स्थिति में उक्त कार्य प्राइवेट संस्था से नहीं कराने दिया जाएगा।
बैठक में ब्लॉक कार्यालय में डीपीओ की स्थायी नियुक्ति करने, परिवार रजिस्टरो में नाम सुधारने की व्यवस्था ऑफलाइन करने और राशन कार्डों के शुद्धिकरण और आय प्रमाण पत्र की बाध्यता को सरल करने की मांग की गई। इसके स्थायी खंड विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की मांग उठाई गई ।
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, सत्येंद्र प्रकाश रोशन, शंकर जोशी , गिरधर बिष्ट , किशोर शर्मा, प्रभा राठौर, दीपा जोशी, दीपा मासीवाल, सुनीता गोस्वामी, हिमांशु देवतल्ला, किशोर शर्मा, दिनेश मनराल, गोविंद सिंह, गिरीश चंद्र, मोहन सिंह, दीपक वर्मा आदि शामिल थे।