फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shortage. teachers in Kanda. problem drinking water

Almora News: कांडा इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी, पेयजल का भी संकट

Sat, 12 Oct 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shortage. teachers in Kanda. problem drinking water
कांडा (बागेश्वर)। आजादी से पहले के कांडा इंटर कॉलेज में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय में पेयजल का भी संकट बना हुआ है। इस वजह से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांडा इंटर कॉलेज जिले के पुराने विद्यालयों में शामिल है। विद्यालय की छात्र संख्या 214 है। स्कूल में प्रवक्ताओं के 11 पद स्वीकृत हैं, जिनमें चार पद रिक्त चल रहे हैं। दो पदों की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षक संभाल रहे हैं, जबकि राजनीति विज्ञान और भूगोल विषय को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। विद्यालयों में एलटी शिक्षकों के 11 पद स्वीकृत हैं, इसके सापेक्ष एक पद रिक्त चल रहा है। विद्यालय में पेयजल संकट भी लंबे समय से बना हुआ है। स्कूल के लिए जलस्रोत से अलग पेयजल लाइन बनी थी, जो जर्जर होकर टूट चुकी है। पेयजल की अव्यवस्था से मिड डे मील के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन लोबियाल ने बताया कि रिक्त पद और पेयजल की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। बजट मिलने पर पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed