फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shortage of gas cylinders in Kuvali Nyaya Panchayat.

कुवाली न्याय पंचायत में गैस सिलिंडर की किल्लत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Shortage of gas cylinders in Kuvali Nyaya Panchayat.
रानीखेत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बीडीसी दीपक कन्नू सह। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती कुँवाली न्याय पंचायत के गांवों में एक बार फिर से रसोई गैस सिलिंडरों की समस्या गहरा गई है। रानीखेत गैस एजेंसी दूर होने के ग्रामीण सिलिंडर नहीं भरा पा रहे हैं, दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते वाहन नहीं चल पा रहे हैं। जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। कुवाली न्याय पंचायत के अंतर्गत मुझोली, देना, लालर, कुलसीबी, भितर्कोट सहित 11 गांव पड़ते हैं। इन गांव में पहले गेस सिलिंडर के वाहन नहीं पहुंचते थे। बीते अप्रैल में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह और क्षेत्र के प्रधानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पहली बार क्षेत्र में गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचा। इसके बाद भी कई ग्रामीण सिलिंडरों से वंचित रह गए। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने यहां एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें समस्या से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि वाहन नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान हैं। वाहन बुक कर यदि रानीखेत आते हैं तो उन्हें भारी खर्च उठाने पड़ता है। एसडीएम अभय प्रताप ने इस सम्बंध में सार्थक करवाई करने का अस्वाशन दिया।
विज्ञापन
---:: कुवाली न्याय पंचायत में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग :: रानीखेत। ग्राम पंचायत मुझोली में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर पांच थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खरीदी है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। मशीन से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को अनावश्यक बाहर नहीं घूमने की सीख भी दी। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह, ग्राम प्रधान मुझोली रेनू देवी,आशा कार्यकर्ता मीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed