{"_id":"c7b8cfb716a219cd81045addb738fc91","slug":"shobhit-gold-won-the-bronze-lamp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शोभित ने स्वर्ण, दीपक ने जीता कांस्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शोभित ने स्वर्ण, दीपक ने जीता कांस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की टीम को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक मिले। शोभित शाह ने 48 किलो भार वर्ग के निर्णायक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दीपक भंडारी 55 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए थे, उन्हें कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
ताइक्वांडो की यह प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी तक गुजरात के साई कांपलैक्स गांधी नगर में संपन्न हुई। उत्तराखंड की टीम भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थी, जिसमें द्वाराहाट से शोभित और दीपक का चयन हुआ था। कोच विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों में ताइक्वांडो खेल को लेकर गजब जुनून है, दोनों ने कई प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर पदक जीते हैं। इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर दोनों ने देश, राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन