फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   She murdered bodies dumped along the river

युवती की हत्या कर शव नदी किनारे फेंका

Wed, 16 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 16 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

 तहसील सल्ट के अंतर्गत मरचूला के पास शिव मंदिर से सौ मीटर नीचे रामगंगा नदी के किनारे एक युवती की शव पड़ा मिला है। शव पत्थरों की आड़ में छुपाया हुआ था। शव दस से बारह दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक युवती का मुंह पर काला पड़ा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष होने का अनुमान है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे युवती की हत्या कर शव नदी किनारे छिपा गए। 

विज्ञापन


मरचूला में शिव मंदिर से करीब सौ मीटर नीचे रामगंगा नदी के किनारे कुछ पर्यटक बुधवार सुबह घूमने निकले थे। उन्होंने नदी किनारे पत्थरों की आड़ में शव पड़ा देखा और आसपास के ग्रामीणों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना राजस्व कर्मियों को दी। राजस्व उप निरीक्षक सुरेद्र सिंह मर्तोलिया राजस्व कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। शव का मुंह पर काला पड़ा हुआ था।  राजस्व उप निरीक्षक मर्तोलिया ने बताया कि शव के शरीर में जगह-जगह चोट के निशान हैं। शव सड़ गल गया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई युवती की हत्या कर शव नदी किनारे छुपा गया।
विज्ञापन


शव करीब दस से बारह दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। युवती ने लाल रंग का कुर्ता और काले रंग की पाजामा पहने थी। दाएं हाथ में कड़ा और घड़ी पहनी है। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र से किसी युवती के गायब होने की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है। आशंका है कि कोई युवती की हत्या कर शव नदी किनारे सुनसान स्थान पर पत्थर की आड़ में छुपा गया होगा। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed