{"_id":"0a6e5d5de2cdf86f8028067f632d8dda","slug":"shailesh-matiyani-awards-to-be-announced-this-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार घोषित नहीं हुए शैलेश मटियानी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार घोषित नहीं हुए शैलेश मटियानी पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर शिक्षण करने वाले सरकारी स्कूलों के चयनित शिक्षकों को प्रदेश सरकार हर साल राज्य स्थापना दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्कार देकर सम्मानित करती है, लेकिन इस वर्ष अब तक सरकार इन पुरस्कारों की घोषणा नहीं कर सकी है। इसके लिए जिला स्तर पर हर जिले से शिक्षकों के नाम चयन करके राज्य को भेजे गए हैं लेकिन शासन स्तर पर पुरस्कारों की घोषणा नहीं होने से आवेदन करने वाले शिक्षक निराश हैं। ऐसे में इस पुरस्कार को लेकर सरकार की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रदेश सरकार शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित करती है। शिक्षकों का चयन करने के लिए शिक्षा विभाग ने पूर्व में कार्यक्रम निर्धारित किया है। एक जून को जिला स्तर पर सीईओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी बैठक कर शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों के लिए नामित करती है।
विज्ञापन
नामित शिक्षकों द्वारा बीईओ कार्यालय में आवेदन जमा करने की तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। जिला स्तर पर आवेदन 25 जुलाई तक जमा होते हैं। जिला स्तरीय समिति की बैठक की तिथि 14 अगस्त तय है। इसके बाद जिला स्तर पर जांच और निरीक्षण का कार्य 20 अगस्त तक किया जाता है। मंडल स्तर पर आवेदन 25 अगस्त तक जमा होते हैं और आवेदन पत्रों का सत्यापन पांच सितंबर तक मंडल स्तर पर होता है।
विज्ञापन
मंडल से राज्य स्तर पर आवेदन पत्र 10 सितंबर तक भेजे जाते हैं। राज्य स्तर पर समिति द्वारा इसका निरीक्षण कार्य 20 सितंबर तक किया जाता है। इसके बाद शिक्षा निदेशालय प्रस्तावों को 25 सितंबर तक शासन को भेजता है। सरकार द्वारा राज्य पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों की घोषणा 25 अक्तूबर तक की जाती है और राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है।
जानकारी के मुताबिक जिला और मंडल स्तर से नाम भेजे जा चुके हैं। चालू शिक्षा सत्र में दिसंबर का समय बीतने वाला है, लेकिन अब तक सरकार ने शैलेश मटियानी पुरस्कार देना तो दूर शिक्षकों का चयन तक नहीं किया है। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि इस मामले में शासन स्तर से निर्णय होना है।