फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shaheed nar Singh's ancestral village deprived of infrastructure

शहीद नर सिंह का पैतृक गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित

Sun, 11 Feb 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shaheed nar Singh's ancestral village deprived of infrastructure
अल्मोड़ा के चौकुना में जीर्ण शीर्ण हालत में स्थित शहीद भवन। - फोटो : अमर उजाला

सालम क्रांति के अमर शहीद नर सिंह धानक का पैतृक गांव चौकुना आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आजादी के बाद केंद्र और प्रदेश में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन शहीद के गांव की सुध किसी ने भी नहीं ली। शहीद नर सिंह का गांव आज भी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।

विज्ञापन


आजादी के आंदोलन के दौरान 25 अगस्त 1942 को जैंती तहसील के धामद्यो में अंग्रेजी सेना और सालम के क्रांतिकारियों के बीच युद्ध हुआ था। हथियारों से लैस अंग्रेजी सेना ने क्रांतिकारियों पर जुल्म ढहाने शुरू किए तो क्रांतिकारियों ने पत्थर बरसाकर जवाब दिया।
विज्ञापन


क्रांतिकारी नर सिंह धानक ने अंग्रेजी सेना के कमांडर पर कई बार पत्थर बरसा कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इससे नाराज अंग्रेजी सेना ने नर सिंह धानक पर कई राउंड गोलियां चलाकर उनके शरीर को छलनी कर दिया और वह मौके पर ही शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकुना में शहीद नर सिंह धानक की स्मृति में बना शहीद भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में है। कई सालों से भवन में रंग रोगन नहीं हुआ है। गांव में उनकी आदमकद मूर्ति नहीं लग सकी और न ही पुस्तकालय बन सका है।

शहीद नर सिंह धानक के छोटे भाई भवान सिंह धानक शहीद के पैतृक गांव की उपेक्षा से व्यथित हैं। उनका कहना है कि आजादी के 70 सालों बाद भी शहीद का गांव विकास को तरस रहा है। उन्होंने शहीद नर सिंह के गांव चौकुना में उनकी स्मृति में मिनी स्टेडियम बनाने, पुस्तकालय खोलने, राजकीय हाइस्कूल का इंटर में उच्चीकरण करने की मांग की।

गांव के निवासी प्रताप सिंह का कहना है कि शहीद नर सिंह धानक की स्मृति में जैंती तहसील मुख्यालय में पार्क बनाया जाना चाहिए। लंबे समय से मांग के बावजूद गांव में शहीद की प्रतिमा तक नहीं लग सकी है जो शहीद का अपमान है।

सावित्री देवी ने शहीद नर सिंह स्मृति भवन की मरम्मत करने और गांव में शहीद की स्मृति में पुस्तकालय खोलने की मांग की। जमन सिंह धानक का कहना है कि शहीद के गांव में उनकी आदमकद मूर्ति लगाई जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके बलिदान से देशप्रेम की सीख मिल सके।



शहीद नर सिंह की 121वीं जयंती आज

सालम क्रांति के अमर शहीद नर सिंह धानक की 121वीं जयंती सोमवार 12 फरवरी को उनके पैतृक गांव चौकुना में धूमधाम से मनाई जाएगी।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक बहादुर सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि राम सिंह धौनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैंती के प्राचार्य प्रो. नर सिंह बिष्ट होंगे। समारोह में विद्यालय के बच्चों और कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed