{"_id":"5ffde3268ebc3e33865e341f","slug":"shaheed-memorial-in-bhikiyasen-almora-news-hld4109291147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी नायब तहसीलदार ने शहीद स्मारक पहुंच कर खुदाई का काम रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी नायब तहसीलदार ने शहीद स्मारक पहुंच कर खुदाई का काम रूकवाया
विज्ञापन
नायब तहसीलदार दीवान गिरी को ज्ञापन सौंपते लोग।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट शहीद स्मारक भवन पर अवैध कब्जा और शहीद स्मारक परिसर में खुदाई रुकवाने को लेकर देघाट क्षेत्र के लोगों ने स्लाल्दे के प्रभारी नायब तहसीलदार दीवान गिरि को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व शहीद स्मारक समिति देघाट के नाम से एक समिति बनाई गई थी। जिसका वर्तमान में नवीनीकरण और चुनाव नहीं होने के चलते समिति की गतिविधियां ठप हैं। सभी सदस्य भी समिति से अलग हो चुके हैं। अध्यक्ष के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा शहीद भवन पर काफी समय से अपने ताले जड़कर भवन अपनी भूमि पर बने होने की बात कहकर पूरे भवन पर अपना अधिकार जताया जा रहा है। मंगलवार को परिसर में खुदाई करते देख लोग भड़क गए और कारण पूछा तो उनके द्वारा इस पर अपना मालिकाना हक जताया गया। जिसे सुनकर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शहीद भवन परिसर में जमा हो गए। इसकी शिकायत राजस्व उप निरीक्षक भरसोली के पास दर्ज कराई। सूचना पर प्रभारी नायब तहसीलदार स्याल्दे दिवान गिरि मौके पर पहुंचे। लोगों की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर खुदाई का काम रोक दिया।
समिति के प्रबंधक भैरव दत्त ढौंडियाल ने बताया कि 2006-07 में एक समिति का निर्माण किया गया। जिसमें एक व्यक्ति को अध्यक्ष और मुझे प्रबंधक बनाया गया था। उन्होंने कहा समिति का कार्यकाल समाप्त होने पर ना तो कभी चुनाव हुआ और न ही नवीनीकरण। अध्यक्ष मनमानी कर पूरे भवन पर कब्जा करना चाहते हैं। अध्यक्ष द्वारा लगाए तालों को लोगों ने तोड़कर अपने ताले लगा दिए। जिसकी सूचना भी प्रशासन को लिखित में देकर उक्त संपत्ति का रिसीवर नियुक्त करने की मांग की है। इस मौके पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दिवान गिरि गोस्वामी, कानूनगो शंकर गिरि, राजस्व उप निरीक्षक एसके यादव, धीरज कुमार, भैरव ढौंडियाल, पूरन सिंह, यशवंत सिंह बंगारी, अशोक तिवारी, दान सिंह, नारायण बंगारी, प्रकाश पपनोई, जगदीश उप्रेती, सुरेंद्र गोयल, भगवत सिंह, रामानंद अग्रवाल, भुवन चंद्र, नंदन सिंह, राम दत्त ढौंडियाल, बांसवानंद, कुशलानंद, महेंद्र बंगारी, ऊर्बा दत्त आदि थे।