फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sewer treatment plant to be set up in Jageshwar town

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्रकार वार्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sewer treatment plant to be set up in Jageshwar town
जीबी पंत पर्यावरण संस्थान कटारमल में कैबिनेट की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह राव - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जागेश्वर धाम में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने अल्मोड़ा में सीवर लाइन के तीसरे जोन के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत करने समेत 23 विकास योजनाओं कोे स्वीकृति दी है। सीएम कैबिनेट की बैठक के बाद जीबी पंत संस्थान के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा पेयजल योजना के भाग एक के साथ कटारमल पंपिंग पेयजल योजना का भी सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। ताकि लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सके। अल्मोड़ा शहर की अधूरी सीवर लाइन को पूरा करने के लिए जोन तीन में काम किया जाएगा। अल्मोड़ा शहर के बाजार का सौंदर्यीकरण करने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा का सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण सरकार करेगी। सिमतौला ईको पार्क में ईको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अल्मोड़ा के डयोलीडाना में बैडमिंटन हॉल के निर्माण के साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। अल्मोड़ा जिले के 100 विद्यालयों में ई-लर्निंग के लिए एक लाख रुपये प्रति विद्यालय की दर से राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग (शिमली)-ग्वालदम-बागेश्वर-चौकोड़ी-थल मुनस्यारी जौलजीबी राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 13 से 31 और 42 से 44 में बीएम/ एसडीबीसी का कार्य होगा। बागेश्वर-गिरीछीना-सोमेश्वर-द्वाराहाट-विमांडेश्वर-ईड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग के किमी 21 से 24 में, अल्मोड़ा- बेरीनाग-अस्कोट मार्ग के किमी 31 से 42 में बीएम/एसडीबीसी का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर ग्राम सत्यों के निकट 33/11 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। तहसील रानीखेत में राजस्व विभाग के क्षतिग्रस्त आवासों का नव निर्माण, आवासों की मरम्मत, तहसील के क ांफ्रेंस हॉल का निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री ने ताड़ीखेत में स्थापित गांधी कुटीर के जीर्णोद्धर और हॉल निर्माण, नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला के कार्यालय भवन की स्थापना, ताड़ीखेत में मिनी स्टेडियम की स्थापना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में भवन निर्माण की घोेषणा भी की। कसारदेवी में स्प्रिचुअल इकोनॉमी जोन बनाया जाएगा। 200 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, शीतलाखेत और लमगड़ा में महाविद्यालय भवन निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed