{"_id":"69ecf57dc486703da30db600","slug":"severe-water-crisis-in-education-students-thirst-for-every-drop-almora-news-c-232-1-alm1019-142626-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षा पर भारी जलसंकट, बूंद-बूंद को तरसे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षा पर भारी जलसंकट, बूंद-बूंद को तरसे छात्र
Sat, 25 Apr 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जीआईसी अंडोली में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बीते तीन-चार वर्षों से यहां पेयजल समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार पेयजल निगम निर्माण शाखा अल्मोड़ा की ओर से कभी-कभार एक-दो दिन पानी की आपूर्ति की जाती है जिसके बाद फिर लंबे समय तक सप्लाई बंद रहती है।
विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पानी की कमी के चलते शौचालयों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं मिड-डे मील व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। भोजन माताओं को दूरस्थ स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चंद्रमणि भट्ट सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। अभिभावकों ने विद्यालय के लिए मुख्य टैंक से अलग पेयजल लाइन बिछाने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
.....................
जीआईसी अंडोली और उसके आसपास क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है, लिहाजा यहां पानी सप्लाई के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे जल्द पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
-दीप चंद, एई, जल निगम