{"_id":"59aacbca4f1c1bf5278b4e38","slug":"seven-rural-motorways-in-the-district-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण जहां नदी नाले उफनाए हुए हैं वहीं कल्वर्ट और नालियां बंद होने के कारण सड़कों में भी जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा और आसपास करीब 30 एमएम बारिश रिकार्ड गई है। बारिश के कारण जिले के सात ग्रामीण मार्ग भी बंद हो गए हैं। बारिश के कारण कोसी बैराज से 1211 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में रानीधारा, पोखरखाली, खत्याड़ी समेत बाजार आदि कई जगहों पर बरसाती पानी के कारण मार्ग जल मग्र हो गए हैं। सड़कों की भी यही स्थिति है। कल्वर्ट और नालियां बंद होने के कारण सड़कों में भी बारिश का पानी बहने लगा है। शनिवार तड़के से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। इधर तेज बारिश से जिले के सेराघाट-कुंज किमोला, पेटशाल-बमनस्वाल, बसोली-पोखरी-नाईढौल, पातलीबाग-बरसीमी, देघाट-चिंतोला, रामपुर-टटाल गांव और तड़ागताल-खाल आदि सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि ग्रामीण मोटर मार्ग बंद होने के अलावा अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले चौबीस घंटे में 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इधर बारिश से उफनाई कोसी नदी से पानी का लेवल सामान्य करने के लिए कोसी बैराज के गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन