{"_id":"6394c38d24680f2e5516f5d2","slug":"sevan-ward-in-nagar-panchayat-garur-garud-news-hld4848279176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर पंचायत गरुड़ में होंगे कुल सात वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर पंचायत गरुड़ में होंगे कुल सात वार्ड
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वार्डों के परिसीमन में आपत्तियों के निस्तारण के बाद नगर पंचायत गरुड़ में कुल सात वार्ड होंगे। गोलू मार्केट से गांधी चबूतरे तक वाला वार्ड छह नंबर चबूतरे से राम मंदिर, दिल्ली दरबार तक वाला सात नंबर वार्ड नाम से जाना जाएगा। नगर पंचायत शीघ्र मतदाता सूची भी तैयार करेगा।
नगर पंचायत गरुड़ के कुछ वार्डों के परिसीमन के दौरान वार्डों का परिसीमन व्यवहारिक न होने पर नगर क्षेत्र के लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। डीएम ने आपत्तियों को सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट कुछ माह पूर्व शासन को भेज दी थी।
उत्तराखंड शासन ने आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। वार्डों के आपत्तियों के निस्तारण पर नगर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। नगर पंचायत के ईओ संजय गढ़िया ने बताया कि वार्डों के परिसीमन के दौरान जो आपत्तियां दर्ज हुईं थीं शासन ने उनका निस्तारण कर दिया है। इससे नगर पंचायत का स्वरूप स्पष्ट हो गया है। कई लोगों को उम्मीद है कि नगर निकाय बनने से क्षेत्रवासियों को अन्य नगरीय क्षेत्रों की भांति सफाई और स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाएं भी मिल सकेंगी।