{"_id":"5d5169ea8ebc3e6d243bd254","slug":"seraghat-naini-road-stopped-movement-almora-news-hld3526399178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल स्तर बढ़ने से सेराघाट-नैनी मार्ग में आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल स्तर बढ़ने से सेराघाट-नैनी मार्ग में आवाजाही बंद
विज्ञापन
सेराघाट क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने से उफनाई सरयू नदी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रविवार रात से सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा भी छाया रहा। दिन भर बादल छाए रहे जिससे उमस भी रही। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर धौलछीना क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण सेराघाट में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सेराघाट समेत नाली, भैसियाछाना, सल्यूडी, जिंगल, बमोरी, बाली-बगड़ आदि गांवों में खतरा मंडराने लगा है और सेराघाट-नैनी मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है।
बीती रात से हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया जिससे यहां रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह नदी का जल स्तर सेराघाट स्थित बीणा महादेव मंदिर के प्रांगण तक पहुंच गया। नदी का रौद्र रूप देखने सेराघाट पुल पर लोगों की भीड़ जमा रही। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई सालों बाद नदी का जलस्तर इतना बढ़ा है।
वहीं सरयू का जल स्तर बढ़ने से पास में बहने वाली जैगन नदी में भी लगभग 500 मीटर ऊपर तक पानी भर गया है। सेराघाट-नैनी मोटर मार्ग में आवाजाही बंद होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि जिले में सभी ग्रामीण और राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हुए हैं और कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।