फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Bharti In Krc Ranikhet

जीडी की भर्ती रैली खत्म, आज से ट्रेडमैन के लिए दौड़ लगाएंगे युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sena Bharti In Krc Ranikhet
दौड़ में सफल युवक शारीरिक नापजोख के लिए तैयार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना की ओपन भर्ती रैली के तहत अब सामान्य ड्यूूटी (जीडी) की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है। सात मार्च से अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के समस्त तहसीलों के युवकों की ट्रेड्समैन पद के लिए भर्ती शुरू होगी। 10 मार्च को आखिरी दिन इन्हीं जिलों की तहसीलों के युवकों की तकनीकी भर्ती का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शनिवार को जीडी की भर्ती रैली के अंतिम दिन नैनीताल जिले के कोश्याकुटौली, बेतालघाट, कालाढूंगी और लालकुआं क्षेत्र के युवकों ने भर्ती के लिए दौड़ लगाई। चारों तहसीलों से कुल 16 सौ युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था। 1390 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला जिसमें से कुल 410 युवक दौड़ में पास हुए।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने कहा कि दौड़ में सफल रहे युवकों का शारीरिक प्रशिक्षण, प्रपत्रों की जांच की गई। सात मार्च से अब ट्रेड्समैन पद के लिए युवकों की भर्ती होगी। यह भर्ती केवल अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के युवकों के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भर्ती रैली को कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र और प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। प्रशासन ने भी इस बार भर्ती युवकों के रहने खाने की उचित व्यवस्था की है। सात को अल्मोड़ा के युवकों की दौड़ होगी। आठ मार्च को बागेश्वर और नैनीताल जिले के युवक किस्मत आजमाएंगे। नौ मार्च को ऊधमसिंह नगर जिले की तहसीलों के युवकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed