फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seminar on the liberation of Indian psyche from colonialism in SSJ campus

एसएसजे परिसर में औपनिवेशिकता से भारतीय मानस की मुक्ति विषय पर सेमीनार

Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

औपनिवेशिकता एक चुनौती है। अंग्रेज चले गए, लेकिन भारत के बुद्धिजीवियों को अंग्रेज बना गए, लेकिन अंग्रेजों ने क्या किया इस पर रोने का वक्त नहीं है। वर्तमान में दुनिया को यह बताने की जरूरत है कि हम कौन हैं। आज विचारों का स्वराज लाने की जरूरत है। यह भाषा की लड़ाई नहीं विचारों की लड़ाई है। यह बात संघ विचारक और कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. राकेश सिन्हा ने कुविवि एसएसजे परिसर में औपनिवेशिकता से भारतीय मानस की मुक्ति विषय पर आयोजित सेमिनार में कही। मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि देवभूमि एकात्म मानववाद और दैशिक शास्त्र की जननी है।

विज्ञापन


 देवभूमि विचार मंच और कुविवि की ओर से आयोजित सेमिनार में प्रो. सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी मूल भावना को पुनर्जीवित करना है और स्वामी विवेकानंद की तरह दुनिया को जीतकर आना है। यह समय संस्कृति की विरासत को संजोने और दुनिया के सामने रखने की जरूरत का है। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने पूंजी के समान वितरण को आवश्यक बताते हुए कहा कि केंद्रीय और राज्य सरकारें औपनिवेशिकता वाली मानसिकता को दूर कर आम जनता और आम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


प्रो. आदित्य मिश्रा ने कहा कि हम अभी भी औपनिवेशिक ताकतों से जकड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान का संवर्धन कर औपनिवेशिक विचारों को त्यागने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आवासीय विवि के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने कहा कि जब तक हम गुलामी से बाहर नहीं आते तब तक हम औपनिवेशिकता का शिकार होते रहते हैं।  कुविवि के कुलपति प्रतिनिधि प्रो. पीसी कविदयाल ने औपनिवेशिकता से बाहर निकलने की बात कही। कार्यकम के संयोजक डा. नवीन चंद्र भट्ट ने कहा कि हम योग के माध्यम से औपनिवेशिक मानसिकता से भरे विचारों को दूर करने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीकांत कारकरे, प्रो.डीआर पुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व विभिन्न स्थानों से पहुंचे शोधार्थियों ने विषय केंद्रित शोध पत्रों का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रो. वीके पांडे, प्रो.एएस हामिद, प्रो.एससी पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वालपंकज पुरोहित, प्रो.डीआर पुरोहित, डा. चैतन्य भंडारी, प्रो. इला साह, डा. तेजपाल सिंह, डा. आर्दश कुमार, डा. हरीश जोशी, डा. सोनू द्विवेदी, डा. मुकेश सामंत, डा. नंदन बिष्ट, भगवती पुरोहित, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. वीडीएस नेगी समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed