फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Semifinals won by Chaukuna B and Nar Singh Club

सेमीफाइनल चौकुना बी और नर सिंह क्लब की टीम ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Semifinals won by Chaukuna B and Nar Singh Club
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना में अमर शहीद नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच चौकुना बी और नर सिंह क्लब चौकुना की टीमों ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का पहला मैच चौकुना बी और सैनोली टीमों के बीच खेला गया। सैनोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए चौकुना बी टीम को आमंत्रित किया। चौकुना बी टीम ने 12 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में सैनोली की टीम 12 ओवर में 155 रन बनाकर आउट हो गई। मैन आफ द मैच का खिताब विरेंद्र सिंह को दिया गया। विरेंद्र ने आठ गेदों में 35 रन बनाए जबकि तीन ओवरों में सात रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच नर सिंह क्लब चौकुना और मझाऊ टीमों के बीच खेला गया। नर सिंह क्लब चौकुना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में मझाऊ की टीम 99 रन ही बना सकी। फाइनल मैच चौकुना बी और नर सिंह क्लब चौकुना टीमों के बीच आज खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि गांव में खेल प्रतिभाएं हैं। निरंतर मेहनत से यहां के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। कमेंट्री हिम्मत सिंह और महेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान खीमानंद, पूर्व प्रधान धनी राम, पान सिंह, दिनेश सिंह , प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र सिंह, किशन सिंह, भवान सिंह, कमल किशोर, हर सिंह, कैलाश नाथ गोस्वामी, गोपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह बोरा, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed