फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sellers will not take ration from March 1

एक मार्च से सस्ता गल्ला विक्रेता नहीं उठाएंगे राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
sellers will not take ration from March 1
अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में मौजूद सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक मार्च से जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता न तो खाद्यान्न उठाएंगे और न ही वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता बाल पोषाहार के खाद्यान्न का भी उठान और वितरण न करें।
विज्ञापन

उन्होंने शासन-प्रशासन पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन मांगों पर विचार करना तो दूर पत्रों का जवाब तक नहीं दे रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों को शासन के समक्ष नहीं रखने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को प्रतिमाह 30 हजार मानदेय और 300 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश देने की मांग की। सभी विक्रेताओं का दस लाख का सामूहिक जीवन बीमा कराने की मांग की। कहा कि कोई भी गल्ला विक्रेता ऑनलाइन काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल ने और संचालन जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने किया। बैठक में केशर सिंह, अभय साह, अमरनाथ राम, चंदन सिंह, प्रमोद कुमार पांडे, विनोद सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, प्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह, पान सिंह, मोहन भंडारी, किशन राम, सुंदर भोजक, नवीन सुयाल, हेमा पांडे, लीला साह, पंकज कपिल, गोकुल सिंह, विपिन तिवारी, रीता बिनवाल, सुरेश पांडे, संदीप नंदा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed