फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Selected student officer at Holy Angel School

होली एंजिल स्कूल में छात्र पदाधिकारी चयनित

Tue, 02 May 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Tue, 02 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Selected student officer at Holy Angel School
चयनित छात्र पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 होली एंजिल पब्लिक स्कूल में छात्र पदाधिकारियों का चयन किया गया। पंकज पंत हेड ब्वॉय और मांसी धामी हेड गर्ल चुनी गई। निपुन खड़ायत वाइस हेडब्वॉय और स्वर्णा सिंह वाइस हेडगर्ल बनी। बालक वर्ग में लवनीश खोलिया स्पोर्ट्स कैप्टन और प्रकाश पांडे वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, बालिका वर्ग में अंजलि भंडारी स्पोर्ट्स कैप्टन और रियाभट्ट वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन चुनी गईं। स्कूल के चारों सदनों के प्रतिनिधि के रूप में एडवेंचर हाउस के लिए आशीष कुमार, कैलिबर हाउस के लिए खुशबू, चैलेंजर हाउस के लिए गीतांक्षी टम्टा, डिस्कवरी हाउस के लिए अखिलेश कुमार का चयन किया गया, जबकि वर्षिका चौधरी, जाहनवी चौहान, रिया बिष्ट और स्मृति अधिकारी वाइस हाउस कैप्टन चयनित हुईं।

विज्ञापन


स्कूल के प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं से अपने-अपने उत्तरदायित्व निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया और कहा कि सभी चयनित छात्र-छात्राएं स्कूल में अनुशासन बनाने में आदर्श भूमिका प्रस्तुत करें। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने चयनित छात्र-छात्राओं से स्कूल में अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर स्कूल में मई दिवस पर हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों की सौ मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्सा खींच, रिंग बॉल आदि प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें अव्वल रहे कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने कहा कि समाज की उन्नति में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में स्कूल के कर्मचारी गोविंद सिंह, चंदन सिंह, अर्जुन सिंह, तुलसी, अन्नू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed