{"_id":"5925bfa04f1c1bce265364b4","slug":"see-dirt-and-irregularities-in-pump-house-bifera-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप हाउस में गंदगी और अनियमितताएं देख बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप हाउस में गंदगी और अनियमितताएं देख बिफरे डीएम
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Wed, 24 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को जल संस्थान के पंप हाउस का औचक निरीक्षण किया। वहां गंदगी देखकर जिलाधिकारी नाराज हुए और सफाई पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
एडम्स और पातालदेवी स्थित पंप हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने पातालदेवी में स्टोर पंजिका में कनिष्ठ अभियंता को हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए। पाताल देवी में अराजक तत्वों और जानवरों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को साफ करने और टैंकों के सही रख-रखाव के लिए उन्होंने जिला योजना में प्रस्ताव रखने को कहा।
विज्ञापन
पंपिंग हाउस से पेयजल वितरण की पंजिका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कामर्शियल उद्देश्य और विभागीय टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण की रसीद का अंकन रजिस्टर में करने और कनिष्ठ अभियंता को समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंप आपरेटरों, लाइनमैनों से भी जानकारी प्राप्त की और पंपिंग हाउस में बेकार पड़ी सामग्री की नीलामी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पेयजल शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेने और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने को कहा। उन्होंने बताया कि कोसी बैराज के लिए रुड़की से टेक्निकल टीम पहुंची है, जो वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है ताकि पेयजल वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत डीएस पांगती, पेयजल नंद किशोर, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, तनुजा सामंत समेत कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।