फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Security work will be done in Dhungagad Gadhera with Rs 1.83 lakh.

Almora News: ढुंगगाड़ गधेरे में 1.83 लाख रुपये से होंगे सुरक्षा कार्य

Wed, 14 Jan 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Security work will be done in Dhungagad Gadhera with Rs 1.83 lakh.
बागेश्वर। नगर के मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से आवासीय भवनों के लिए खतरा बने ढुंगगाड़ गधेरे की निकासी और सुरक्षा दीवार निर्माण की राह खुल गई है। सिंचाई विभाग ने 1.83 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुरक्षा कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्य के पूरा होने से गधेरे के किनारे बसे परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में बहने वाला ढुंगगाड़ गधेरा बरसात के दिनों में उफान पर रहता है। निकासी की सही व्यवस्था न होने और गधेरे में गाद, पत्थर जमा होने से पानी का बहाव आबादी की ओर मुड़ जाता है। इससे पूर्व में कई बार आवासीय भवनों की सुरक्षा दीवारों को नुकसान पहुंचा है और गधेरे का मलबा लोगों के आंगन तक पहुंच जाता था। वार्ड के लोगों ने कई बार प्रशासन से गधेरे के चैनलाइजेशन और सुरक्षा कार्य की मांग उठाई थी। सिंचाई विभाग ने जन सुरक्षा को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे अब वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विभाग की ओर से जारी टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही गधेरे की सफाई और सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed