फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SDRF And Police Helped People during road Block

बर्फबारी में पुलिस और एसडीआरएफ बनी लोगों की मददगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
SDRF And Police Helped People during road Block
अल्मोड़ा में रास्ते से बर्फ हटाती जेसीबी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में दो दिन से हो रही बर्फबारी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी है। बर्फबारी से कई स्थानों पर रास्ते बंद हो गए तो कई स्थानों पर लोगों के वाहन बर्फ में फंस गए। ऐसे में पुलिस और एसडीआएफ की टीम लोगों के लिए मददगार बन रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में कई सालों बाद भारी बर्फबारी होने के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में भी करीब 100 से अधिक वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दन्यां थाना प्रभारी सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी लगाकर मार्ग खुलवाया जिसके बाद वाहन अपने गंतव्य को निकले। इसके साथ ही पुलिस ने बर्फबारी के कारण फंसे हुए पर्यटकों को स्थानीय होटल, रिर्जाट और स्थानीय लोगों के घरों में ठहराकर उनके भोजन पानी की व्यवस्था की। बर्फबारी के कारण बृहस्पतिवार रात में मझखाली रोड पर एक पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीआरएफ की निरीक्षक बालम सिंह टीम ने अपनी टीम के साथ मिलकर सड़क से पेड़ हटाया जिससे यातायात सुचारू हुआ। धौलछीना मार्ग में भी पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से बर्फ हटाकर रास्ते खोला। लमगड़ा क्षेत्र में भी एक देवदार का पेड़ टूटकर लमगड़ा से शहरफाटक की ओर जा रहे यात्री वाहन के ऊपर गिर गया। सूचना पर थाना प्रभारी लमगड़ा जसविंदर सिंह और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ काटा और यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर उनके घरों को रवाना किया। सैल बैंड में भी बृहस्पतिवार रात जाम लगने से पर्यटकों को परेशानी हुई महिला थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

अल्मोड़ा कोसी घाटी से कसार देवी का विहंगम दृश्य फोटो हेमंत बिष्ट

अल्मोड़ा कोसी घाटी से कसार देवी का विहंगम दृश्य फोटो हेमंत बिष्ट- फोटो : ALMORA

मझखाली में रास्ता खोलने के लिए पेड़ हटाती एसडीआरएफ।

मझखाली में रास्ता खोलने के लिए पेड़ हटाती एसडीआरएफ।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग।

अल्मोड़ा में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग।- फोटो : ALMORA

शहरफाटक क्षेत्र में वाहन के ऊपर गिरे पेड़ को हटाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम।

शहरफाटक क्षेत्र में वाहन के ऊपर गिरे पेड़ को हटाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed