फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SDM in Black Hill Ranikhet

एसडीएम के निर्देश के बाद जल संस्थान के अधिकारी पहुंचे काला पहाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SDM in Black Hill  Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसडीएम गौरव पांडेय के निर्देश के बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने पेयजल समस्या से जूझ रहे विशुवा के काला पहाड़ तोक का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा बताई गई योजना की विसंगतियों को देखा।
विज्ञापन

गलत तरीके से आवंटित किए गए संयोजनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने दो माह के भीतर पेयजल व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने चेताया कि आश्वासन पूरे नहीं हुए तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

विशुवा का काला पहाड़ तोक वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में कम क्षमता वाले जलाशय का निर्माण किया गया लेकिन कई स्थानों पर वितरण लाइन तक नहीं बिछाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को पानी के लिए दूरदराज के जल स्रोतों पर निर्भर होकर रहना पड़ता है। ग्राम विकास संगठन इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा था। वर्ष 2014 से ग्रामीणों का संघर्ष चल रहा था।
बीते दिनों फिर से एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया, एसडीएम के निर्देश के बाद जल संस्थान के सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने काला पहाड़ तोक जाकर निरीक्षण किया।
उन्होंने पहले पुरानी पेयजल योजना में गलत तरीके से वितरित किए गए संयोजनों की जानकारी ली। गनियाद्योली में वितरित संयोजनों को भी देखा।
ग्रामीणों की शिकायत थी कि काला पहाड़ तोक के टैंक में पानी गिरने से पहले ही गनियाद्योली में खत्म हो जाता है। बाद में काला पहाड़ में जल निगम की ओर से बनाए गए जलाशय को देखा।
यह जलाशय पिछले तीन वर्षों से लावारिस हालत में था। तमाम विसंगतियों को देखने के बाद अधिकारियों ने दो महीने में पानी सुचारु रूप से चलाने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो माह के भीतर समस्या का हल नही हुआ तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। वहां ग्राम विकास संगठन के उपाध्यक्ष महेश जोशी, चंद्रा दत्त जोशी, ललित जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed