फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SDM Enquired Jal Jiwan Mission

एसडीएम की जांच में ग्रामीणों के आरोप सही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
SDM Enquired Jal Jiwan Mission
जल जीवन मिशन योजना के तहत हुए घपले का निरीक्षण करते सहायक अभियंता। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूजाखेत, सलालखोला में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने में कथित धांधली के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। एसडीएम की जांच में मानक के अनुसार पाइप लाइन नहीं बिछाने, मार्गों में पाइप लाइन खुली छोड़ने से दुर्घटनाएं होने, कई घरों तक पानी नही पहुंचने आदि शिकायतें सही पाई गईं।
विज्ञापन

एसडीएम जयवर्धन ने जल संस्थान के एई शेखर रौतेला के साथ जांच की। एसडीएम ने बताया कि शिकायतें सही पाई गई हैं। उन्होंने खामियों को दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार को लाइन में खुली पाइप लाइनों को भूमिगत करने, पाइप लाइन में शुरू में मोटे और बाद में पतले पाइप लगवा कर योजना को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र खामियों को दूर नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई होगी। वहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा बिष्ट, केपीएस अधिकारी, जोधा सिह बिष्ट, जीवन सिंह, राम सिह, प्रमोद सिह, खष्टी बिष्ट, दीपा बिष्ट आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed