{"_id":"5ac606f54f1c1bcc618b58c7","slug":"scrutnee-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच को लेकर जुलूूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच को लेकर जुलूूस निकाला
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी छात्र-छात्राओं ने तीसरे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच की मांग को लेकर यहां जुलूस निकाला। इस दौरान विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कल छह अप्रैल को कुमाऊं विवि के कुलपति का पुतला फूंकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि गत दिनों छात्र-छात्राओं ने थर्ड सेमेस्टर के परीक्षाफल में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के अनुत्तीर्ण होने पर आक्रोश जताया था, साथ ही इसके लिए परीक्षकों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्होंने प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे, इसके बावजूद अधिकांश छात्र-छात्राओं का फेल किया गया है। तीन अप्रैल तक कापियों की पुन: जांच कर परीक्षाफल घोषित करने को कहा गया था, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिसके चलते छात्र छात्राओं में आक्रोश है। छात्र-छात्राओं ने आज डिग्री कालेज से घटगाड़ तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच कराने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन विवि प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। कहा कि कल छह अप्रेल को कुलपति का पुतला दहन किया जाएगा। यदि फिर भी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, कुंदन सिंह अधिकारी, चंदन बजेठा, संगीता, मीना बिष्ट, उमा भट्ट, ममता आर्या सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन