{"_id":"5797ac964f1c1bc80a21ea0d","slug":"scout-guide-camp-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में पांच दिनी शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में पांच दिनी शिविर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में स्काउट गाइड कैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के भारत स्काउट-गाइडों का एडम्स बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर शुरू हो गया है। पहले दिन नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा करने का बेहतर माध्यम है। इधर जीआईसी गुरुड़ाबांज में आयोजित स्काउट-गाइड शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है।
विज्ञापन
एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड के ब्लॉक सचिव और मुख्य प्रशिक्षक दिगंबर फुलोरिया ने कहा कि स्काउट-गाइड से जुड़ने पर बच्चों को अनुशासित जीवन जीने की सीख मिलती है। उत्तीर्ण स्काउट-गाइडों को रोजगारपरक शिक्षा में पांच अंकों का अधिमान मिलेगा। कार्यक्रम में जिला सचिव राम सिंह नेगी, अध्यक्ष जीवन गुप्ता, शिविर संयोजक प्रधानाचार्या सीमा जोशी, मुख्य प्रशिक्षक पूरन सिंह अल्मिया, मुख्य प्रशिक्षक गाइड सरिता कुल्याल, गुरुदेव जोशी, गीता जोशी, डॉ. यामिनी सुरेश कांडपाल, सुनीता आर्या थे।
विज्ञापन
जीआईसी गुरुड़ाबांज में आयोजित चार दिनी स्काउट-गाइड शिविर के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य जीएस बिष्ट ने अधिक विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से जोड़ने का आह्वान किया। स्काउट मास्टर शेर राम टम्टा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उप शिक्षाधिकारी रश्मि पंत ने स्काउट गाइडों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। विभिन्न स्कूलों के टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पंत आदि थे।
विज्ञापन