फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Scooter collides with truck, young man returning after celebrating friend's birthday dies

Almora News: ट्रक से टकराई स्कूटी, साथी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की जान गई

Tue, 26 May 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Scooter collides with truck, young man returning after celebrating friend's birthday dies

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बीते सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। एक स्कूटी कॉलेज गेट के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक संदीप आर्या को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को विजय कुमार का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने एक होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था लेकिन लौटते समय खुशियों का सफर हादसे में बदल गया।
नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के समीप मोड़ पर स्कूटी यूके 01डी-4413 का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक यूके 04 सीए1999 के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक संदीप आर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया और चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया। वहीं पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी काफी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी। मृतक संदीप परिवार का इकलौता बेटा था। एक बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। संदीप के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बताया गया है कि संदीप के साथी विजय का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। युवकों की स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। जिस वजह से संदीप गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed