फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Science Festival at Garur

विज्ञान महोत्सव में रिया,साक्षी, मनीष, पवन ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Science Festival at Garur
गरुड़ में हुए विज्ञान महोत्सव में मेडलों के साथ छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। रिया, साक्षी, मनीष, और पवन ने इसमें प्रथम रहे। विज्ञान ड्रामा में राइंका वज्यूला ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरुड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को बीईओ कमलेश्वरी मेहता ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

पर्यावरण अनुकूलन में रिया रावत राइंका कुलाऊं ने प्रथम, स्वास्थ्य स्वच्छता में साक्षी रावत राइंका वज्यूला ने प्रथम, पर्यावरण संबंधी चिंताओं में मनीष भट्ट ने प्रथम, वर्तमान नवाचार में पवन राइंका अमस्यारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हमारे लिए गणित में जूनियर हाईस्कूल कौसानी की काजल और विज्ञान मेला प्रोजेक्ट में पीयूष भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महोत्सव का संचालन राइंका गरुड़ के प्रधानाचार्य डीएस पछाई ने किया। इससे पहले महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हेमा ने किया। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में शामिल हुए 200 विद्यार्थी
अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट स्कूल जीआईसी अल्मोड़ा में हवालबाग ब्लॉक के विद्यालयों के लिए आयोजित विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार को हुए महोत्सव में 32 स्कूलों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को विजेता छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की जाएगी। निर्णायक के रूप में डॉ. प्रभाकर जोशी, डॉ. कपिल नयाल, दीपा बिष्ट, डिंपल जोशी, नीता सिराड़ी, नरेंद्र सिंह कुमैया, दीप चंद्र जोशी, निधि बिष्ट, चारू चंद्र पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed