फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   School Without English Teacher

Almora News: जीआईसी स्यालीधार में अंग्रेजी पढ़ाने वाला कोई नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
School Without English Teacher
जीआईसी स्यालीधार में टूटी पड़ी दीवार।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जीआईसी स्यालीधार में अंग्रेजी पढ़ाने वाले गुरुजी नहीं है। स्कूल में तीन साल से अंग्रेजी प्रवक्ता का पद खाली है। एलटी संवर्ग में एक साल से अंग्रेजी शिक्षक का पद रिक्त चल रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द शिक्षक तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जीआईसी स्यालीधार में गणित प्रवक्ता मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद ये पद भी खाली हो जाएगा। हालांकि स्कूल में व्यवस्था के तहत अन्य शिक्षक अंग्रेजी पढ़ा रहे है। इससे अन्य शिक्षकों पर भी कार्य बोझ बढ़ा है। विद्यालय में कुल 172 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं का अड्डा बन जाता स्कूल
अल्मोड़ा। विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण अधूरा है। चहारदीवारी न होने से लावारिस पशु विद्यालय परिसर में घुस आते हैं। जहां तहां शौच आदि कर गंदगी फैलाते हैं। विद्यालय की फुलवारी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विद्यालय में छुट्टी के बाद लावारिस पशु अड्डा बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान छोटा होने से होती हैं दिक्कतें
अल्मोड़ा। विद्यालय में मानकों के मुताबिक खेल मैदान भी नहीं हैं। इससे विद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन कराने में दिक्कतें आती हैं। बच्चे खेलना चाहते हैं पर मैदान छोटा होेने से उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं।
कोट
जीआईसी स्यालीधार में अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं है। इसकी सूचना विभाग को दी है। काउंसलिंग के बाद अतिथि शिक्षक तैनात किए जाएंगे।
प्रकाश सिंह जंगपांगी, बीईओ हवालबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed