फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   School in Corona Season

जिले के सभी स्कूलों में होगी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
School in Corona Season
अल्मोड़ा। प्रदेश में 21 सितंबर से स्कूल खुल सकते हैं। इसकी तैयारी के लिए जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय किए जाने हैं। स्कूलों को रोजाना सैनिटाइज करना होगा। स्कूलों में सुरक्षात्मक उपकरण और रसायन खरीदे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 2.63 करोड़ की संयुक्त राशि (ज्वाइंट स्कूल ग्रांट) दे दी है, जबकि इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों को संयुक्त स्कूल ग्रांट की 1.23 करोड़ रुपये की राशि जल्द अवमुक्त की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1287 प्राथमिक, 101 जूनियर हाईस्कूल, 166 जीआईसी, 97 हाईस्कूल हैं। स्कूलों को 15 छात्र संख्या तक 12500 रुपये, 15 से 100 छात्र संख्या तक 25 हजार रुपये, सौ से 350 तक छात्र संख्या पर 50 हजार रुपये, 350 से अधिक छात्र संख्या पर 75 हजार रुपये की दर से संयुक्त स्कूल ग्रांट की राशि मिलती है। सीईओ एचबी चंद ने बताया कि अवमुक्त राशि में से 25 प्रतिशत खर्च किया जा सकता है। दस फीसदी राशि सैनिटाइजेशन के उपकरण और रसायन में खर्च होगी जबकि 15 फीसदी राशि स्वच्छता में खर्च की जा सकेगी। इसके तहत स्थानीय स्तर पर स्प्रे मशीन, सोडियम हाइपोक्लोराइड, हैंड सैनिटाइजर (आइसोप्रोपाइल एल्कोहल) और ब्लीचिंग पाउडर की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed