{"_id":"665e178f641f8c365f09d244","slug":"school-buildings-needs-to-be-renovated-almora-news-c-232-1-shld1002-112755-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जर्जर स्कूली भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जर्जर स्कूली भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन में लटका
Tue, 04 Jun 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
इस तरह जर्जर है अटल आदर्श विद्यालय स्याल्दे।संवाद
- फोटो : samvad
अल्मोड़ा जिले के 10 विद्यालयों का होना है नवनिर्माण, 1691 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत
अल्मोड़ा। जिले में 10 जर्जर विद्यालय शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावों की हवा निकाल रहे हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक ये विद्यालय कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं। ऐसे में विभाग ने इनके ध्वस्तीकरण और नवनिर्माण का डेढ़ साल पूर्व प्रस्ताव भेजा जो अब तक शासन में लटका है।
जिले के जीआईसी उत्तमसाणी, नागार्जुन, पंतस्थली, तकुल्टी, खाटवे, भल्यूटा, जीजीआईसी भिकियासैंण, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जालली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनोलिया, अटल आदर्श विद्यालय स्याल्दे के भवन जर्जर हैं। इन स्कूलाें में 1691 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
कोट-जर्जर भवनों के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर यह कार्य संभव है। -अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।