फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Scaut-Guide Camp in Chaukhutiya

स्काउट प्रशिक्षकों ने स्व निर्मित पुल में चढ़कर दिया शांति का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scaut-Guide Camp in Chaukhutiya
चौखुटिया में स्व निर्मित पुल में चढ़कर शांति का संदेश देते स्काउट गाइड के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्? - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी में पांच ब्लॉकों के बेसिक स्काउट मास्टर और गाइडर कोर्स के समापन सत्र में प्रशिक्षणार्थियों ने शनिवार को मचान, पुल निर्माण आदि का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीआईसी का मैदान सात दिनों तक प्राप्त स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन के ज्ञान का गवाह बना। इस दौरान प्रदेश और जिला स्तरीय स्काउट प्रशिक्षकों की मौजूदगी में विश्व शांति और सद्भावना का संदेश दिया गया। इस दौरान मानवता का पाठ पढ़ाने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने 30 फुट ऊंचा मचान, झूला पुल, फोल्डिंग पुल, मंकी पुल आदि का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। प्रशिक्षणार्थियों को ध्वनि शिष्टाचार, दिशा ज्ञान, संस्कार, प्रगतिशील प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान सात टोलियों ने सात टेंटों का निर्माण किया। जिला, प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षक, अधिकारीगणों ने पुल में चढ़कर विश्वशांति का संदेश दिया। कहा गया कि मानवता के जिंदा रहने से ही शांति और प्रगति हो सकती है।
विज्ञापन

वहां प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जगन्नाथ गोस्वामी, जिला सचिव मोहन चंद्र भट्ट, जिला संगठन आयुक्त दिगंबर फुलोरिया, मीनाक्षी जोशी, धर्मवीर रावत, दयाकृष्ण सनवाल, चंदन रावत, रमेश वर्मा, नैना चिलवाल, गायत्री बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण के कुल 53 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। स्काउट मास्टर और गाइडर प्रशिक्षण के साथ ही चौखुटिया ब्लॉक के 93 स्काउट-गाइडों का तृतीय सोपान प्रशिक्षण भी चलता रहा। इस दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य प्रस्तुति देखने के लिए कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed