{"_id":"62aa232f541a7b793c0d10ad","slug":"scarcity-of-petrol-in-almora-almora-news-hld466009549","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीएल के 10 पंपों में पेट्रोल, डीजल की किल्लत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीएल के 10 पंपों में पेट्रोल, डीजल की किल्लत, लोग परेशान
विज्ञापन
पेट्रोल खत्म होने के बाद अल्मोड़ा के एक पंप पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में पेट्रोल और डीजल का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 10 पेट्रोल पंपों के कुछ पंपों पर बुधवार को तेल खत्म हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पूर्ति विभाग ने पंप स्वामियों को तीन दिन का तेल रिजर्व में रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, टैक्सी यूनियन ने तेल की किल्लत दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिले में एचपीसीएल के कुल 10 पेट्रोल पंप हैं। इन पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी हुई है। बुधवार को ग्रामीण इलाकों के कुछ पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। पर्यटकों के वाहनों में इजाफा होने से ईंधन की खपत बढ़ गई है लेकिन मांग के मुताबिक पंपों में सप्लाई नहीं हो रही है। एचपीसीएल के पंपों पर स्थिति बिगड़ती जा रही है। तेल खत्म होने पर समय पर पेट्रोल और डीजल नहीं पहुंच रहा है।
छह पंपों के लिए तेल की गाड़ियां मंगाई
अल्मोड़ा। एचपीसीएल के गरुड़ाबांज, दन्यां, कपीशा, कोसी, द्वाराहाट पेट्रोल पंपों पर मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं आ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने बताया कि इन पंपों के लिए तेल मंगाने के लिए निर्देश दिए। इन स्थानों पर जल्द तेल पहुंचने की संभावना है।