{"_id":"5accf5324f1c1b843d8b4605","slug":"sc-st-act-and-caste-reservation-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण समाप्त हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण समाप्त हो
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर यहां वलना पंतकोटली की महिला मंगल दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। कहा कि आजादी के समय से ही सामान्य वर्ग के लोग भी गरीब हैं, आज भी उन्हें शिक्षा और रोजगार के लिए समान अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। एससी-एसटी की तर्ज पर आरक्षण नहीं मिलने के कारण सामान्य वर्ग के कई योग्य लोग कुंठा में जी रहे हैं।
विज्ञापन
यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के माध्यम से भेजे ज्ञापन में आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को पूरी तरह से खत्म करने की मांग उठाई गई। महिलाओं ने कहा कि सामान्य वर्ग के गरीब और निराश्रितों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था लागू होना चाहिए। कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है। इस व्यवस्था को खत्म करना जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष प्रीति पंत, तारा तिवारी, पुष्पा बिष्ट, ममता रावत, ललिता देवी, कमला रावत, मीना तिवारी सहित तमाम महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन