फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SBI ATM stalled for three months, people worried

Almora News: एसबीआई का एटीएम तीन महीने से ठप, लोग परेशान

Wed, 17 Apr 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
SBI ATM stalled for three months, people worried
रानीधारा में एसबीआई एटीएम कक्ष पर तीन महीने से लगा हुआ ताला। संवाद
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित रानीधारा क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम तीन महीने से खराब है। ऐसे में लोग पैसा निकालने के लिए दो किमी दूर एटीएम की दौड़ लगाने के मजबूर हैं। वहीं शादी का सीजन शुरू होने से उनकी दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। बावजूद इसके एटीएम को ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे है। इससे क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रानीधार में एसबीआई का एटीएम तीन महीने से शोपीस बना हुआ है। एटीएम खराब होने की जानकारी नहीं होने से पैसा निकालने यहां पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यहां एसबीआई के अलावा दूसरे बैंक का कोई एटीएम नहीं है। ऐसे में लोग एकमात्र एटीएम पर निर्भर है। अब शादी का सीजन शुरू होने से पैसे निकालने के लिए कई बार लोगों को दूसरे एटीएम की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोगों का कहा कि एक ओर डिजिटल भारत बनाने की बात की जा रही है। वहीं दूसरी और लोगों को एटीएम तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बैंक प्रबंधन भी लोगों की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन




बोले लोग:

बैंक प्रबंधन को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। जिले में एसबीआई के सबसे अधिक उपभोक्ता हैं लेकिन लंबे समय से एटीएम बंद पड़ा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रमेश जोशी, स्थानीय निवासी।


तीन महीने से लोग एटीएम संचालित होने की राह देख रहे है। लेकिन लंबे समय बाद भी एटीएम कक्ष का शटर नहीं उठ सका है। एटीएम लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। लेकिन एटीएम को ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे है।

- ऊर्बा दत्त जोशी, स्थानीय निवासी।
कोट


नेटवर्क की समस्या आने से एटीएम का काम बाधित हो रहा है। जल्द समस्या का समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- प्रेम प्रकाश,चीफ मैनेजर एसबीआई अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed