फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sawarn Ayog Demands

उत्तराखंड में सवर्ण आयोग का गठन किया जाए: नौटियाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sawarn Ayog Demands
अखिल भारतीय समानता मंच के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय समानता मंच के यहां एक होटल में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय महासचिव वीपी नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड में सवर्ण आयोग का गठन किया जाना चाहिए। नियुक्ति के रोस्टर में पहला पद अनारक्षित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना जांच के गिरफ्तारी करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंच संघर्ष करेगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन साहू ने कहा कि वर्तमान में प्रभावी अनुसूचित जाति-जनजाति कानून का निरंकुश तरीके से कई निर्दोष सवर्ण लोगों के खिलाफ अत्यंत दुरुपयोग किया जा रहा है। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सवर्ण आयोग के गठन, पदोन्नति और रिक्त पदों पर भर्ती की भी मांग की। अध्यक्षता विनोद कुमार धस्माना ने की। वहां पर नवीन कांडपाल, चंद्र सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, अतुल रमोला, अजय बिष्ट, केएस रावत, स्वरूप जोशी, केसर सिंह रावत, पूनम जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद प्रांतीय अध्यक्ष, जगदीश महासचिव बने
अल्मोड़ा। अधिवेशन में विनोद कुमार धस्माना प्रांतीय अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद कुकरेती महासचिव, केशर सिंह रावत प्रांतीय कोषाध्यक्ष, पीसी तिवारी और राजेंद्र चौहान उपाध्यक्ष, नरेश सिंह संगठन सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed