फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Saurabh and Harshita to participate in National Inspire Award Competition

सौरभ और हर्षिता लेंगे राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Saurabh and Harshita to participate in National Inspire Award Competition
छात्रा हर्षिता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ऋषिकेश में हुई प्रदेश स्तरीय इस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जीआईसी जैनोली के कक्षा नौ के छात्र सौरभ और डॉ. नीलांबर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर द्वाराहाट की कक्षा नौ की छात्रा हर्षिता त्रिपाठी के मॉडलों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 20 बाल वैज्ञानिकों मेें जिले से ये दोनों बाल वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

चार फरवरी को जीआईसी अल्मोड़ा में हुई जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रदर्शित किए थे। जिनमें से 14 बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। छह और सात फरवरी को सरस्वती बढेरा विद्या मंदिर ऋषिकेश में राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। वहां जिले से चयनित 14 बच्चों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 20 बाल वैज्ञानिकों में अल्मोड़ा के दो बाल वैज्ञानिक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए डॉ. नीलांबर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर द्वाराहाट की छात्र हर्षिता त्रिपाठी द्वारा बनाया गया वाशिंग मशीन का मॉडल चयनित हुआ है। उन्होंने हाथ से कपड़े धोने वाली मशीन का मॉडल बनाया है। जिसमें कपड़े धोने वाले ब्रश के ऊपर प्लेट लगाकर दो डिब्बे लगाए गए हैं। एक से पानी और दूसरे से साबुन का घोल आता है। नीचे लगे ब्रश से कपड़ों की सफाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली के छात्र सौरभ द्वारा बनाए गए कांप्लेक्स टूल्स मॉडल भी चयनित हुआ है। सौरभ ने मॉडल में फावड़ा, दराती समेत अन्य औजारों को रखने की कांप्लेक्स टूल्स में व्यवस्था की है। टीम के नोडल अधिकारी और प्रतियोगिता के जिला संयोजक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि सौरभ और हर्षिता दिल्ली में होने वाली आगामी राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि घोषित नहीं हुई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी जापान में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इधर विद्यार्थियों की सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव आदि ने प्रसन्नता जताई है।

 छात्र सौरभ।

छात्र सौरभ।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed