{"_id":"c6a97964efbe82995ae2af3c3afd1232","slug":"satish-became-director-of-the-national-martial-arts-promotion-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश बने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रमोशन बोर्ड के निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश बने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रमोशन बोर्ड के निदेशक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव और राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी को राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रमोशन बोर्ड का निदेशक मनोनीत किया गया है। प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन विक्रम कपूर ने मार्शल आर्ट के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
जोशी ने बताया कि प्रमोशन बोर्ड कराटे, ताइक्वांडो, जूडो, किक बॉक्सिंग सहित सात खेलों और इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के विकास के लिए विशेष तौर पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में कराटे के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जोशी के निदेशक बनने पर पूर्व विधायक करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, हेम कांडपाल, हेमंत माहरा, कुंदन नेगी, भूपाल सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन