{"_id":"623a18b5b2acb32e621a04db","slug":"sapanon-ki-udan-in-almora-almora-news-hld457095419","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
मौलेखाल में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के विजेता बच्चे।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई संकुलों के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। संकुल जालली, डढोली, बटुलिया, उभ्याड़ी के प्राथमिक से माध्यमिक स्तर के 60 विद्यालयों के 280 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
उप शिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने समारोह का शुभारंभ किया। संकुल जालली के कार्यक्रमों में जूनियर स्तर की निबंध प्रतियोगिता में कुंस्यारी के नीरज रावत प्रथम, ईड़ा चौंधार की हिमानी बिष्ट द्वितीय, खलना के ललित रावत तृतीय रहे। सपनों के चित्र में तिपोला के कमल, काजल, गनोली के जन्मेजय, प्रियांशी, मानसी, जमीनी पार की सुहाना क्रमश: प्रथम द्वितीय, तृतीय रहे। कविता पाठ में जमीनी पार की अक्षिता, कुंस्यारी की सिमरन, खलना की खुशबू, तिपोला की अक्षरा, बाबन के गौरव, ईड़ा चौंधार की आरती जीती। संकुल प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि प्रथम रहे प्रतिभागी आगामी 24 मार्च को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने संकुलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान संकुल प्रभारी अंजू साह, त्रिभुवन सिंह, विमल सिंह के निर्देशन में संकुलों में कार्यक्रम हुए। इनमें तारा रौतेला, जगदीश तिवारी, ललित पांडेय, प्रेमा जोशी, मधुबाला, धर्मा, केबी पांडेय, गोपाल कृष्ण, कैलाश सिंह, नवीन पांडेय आदि निर्णायक रहे।
कविता में राइंका खुमाड़ की साक्षी अव्वल
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के संकुल खुमाड़ में संकुल स्तरीय नवाचारी कार्यक्रम सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल खुमाड़ के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयोँ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्राथमिक, जूनियर स्तर पर पेंटिंग, निबंध, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत एवं नृत्य, बहु आयामी मॉडल प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कविता में राइंका खुमाड़ की साक्षी, निबंध में राइंका सोली की साक्षी रावत, पेंटिंग में दिया, ललित, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, नृत्य में राइंका खुमाड़ ने बाजी मारी। वहीं प्राथमिक स्तर पर मिताली, मयंक, रेखा, लक्ष्मी अव्वल रहे। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक जयपाल असनोड़ा, प्रियंका शर्मा, प्रकाश मिश्रा, रमेश कड़ाकोटी, सुरेश उपाध्याय, रविंद्र पांडे, मोहिनी रौंकली, गिरिजा शंकर कोठारी, विद्या शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में बागपाली स्कूल प्रथम
दन्या (अल्मोड़ा)। जूनियर हाईस्कूल दन्या में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के तहत शैक्षिक स्टॉल प्रदर्शनी, सर्वश्रेष्ठ एसएमसी पुरस्कार, निबंध, पेंटिंग, स्वरचित कविता, नुक्कड़ नाटक और लोकनृत्य में जूनियर हाईस्कूल बागपाली प्रथम रहा। प्राथमिक वर्ग के नुक्कड़ नाटक, स्वरचित कविता में प्राथमिक स्कूल डासीली प्रथम, लोकनृत्य, पेंटिंग में प्राथमिक स्कूल गौली प्रथम रहा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय और उनके बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल ने बच्चों को जीवन में अच्छे कार्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संकुल समन्वयक प्रताप सिंह रौतेला ने सभी शिक्षकों को व्यवस्था बनाने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। योगेंद्र रावत ने संचालन किया। वहां शिक्षक त्रिभुवन चौधरी, भुवन राम, शंकर भाकुनी, प्रेमपाल, विनीता, अनीता तिवारी, तारा वर्मा, नरगिस जहां आदि शिक्षक मौजूद रहे।