फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Samarth Portal: One more chance for admission

समर्थ पोर्टल : प्रवेश के लिए एक और मौका

Wed, 26 Jul 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Samarth Portal: One more chance for admission
 एसएसजे परिसर अल्मोड़ा। संवाद
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि से संबद्ध परिसर और महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर फिर से पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने से वंचित छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर समेत अन्य परिसरों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी अब प्रवेश के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण फिर से कर सकेंगे। पूर्व में समर्थ पोर्टल में पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थी को प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी गई थी, जिसकी तिथि 30 जून तक तय थी। इसके बाद भी कई विद्यार्थी पंजीकरण से वंचित रह गए और उनका भविष्य संकट में था। ऐसे में फिर से पंजीकरण तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों में राहत है। अब विद्यार्थी 31 जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन



एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट का कहना है कि शासन की ओर से विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। फिर से पंजीकरण करने का एक और मौका मिलने से एसएसजे परिसर समेत अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण शुल्क जमा करने की सुविधा नहीं होने से बढ़ी दिक्कतें
अल्मोड़ा। ऑफलाइन आवेदन करने के बाद परिसर और महाविद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के आदेश दिए थे। लेकिन पोर्टल में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करने की व्यवस्था नहीं दी है, इससे वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed