फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Saludi dies in car trench, two people die

सल्यूड़ी में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Sat, 25 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 25 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Saludi dies in car trench, two people die
खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला

 भैंसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत मल्लीनाली से सेराघाट की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार नैनी-सेराघाट मोटर मार्ग पर सल्यूड़ी ढॉंग के पास अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है। घायलों  को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया। राजस्व पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। कार चालक हर रोज क्षेत्र से दूध एकत्र करके डेयरी तक पहुंचाता था।       

विज्ञापन


ऑल्टो कार संख्या यूके 06एएल 9825 शनिवार सुबह मल्लीनाली से सेराघाट की ओर जा रही थी। सुबह करीब सात बजे नैनी-सेराघाट मोटर मार्ग पर सल्यूड़ी ढॉंग के पास कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गणेश भट्ट (53) पुत्र अंबा दत्त भट्ट निवासी भाटकोट और शेखर चंद्र (32) पुत्र मोहन चंद्र निवासी सल्ला भाटकोट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन स्वामी और चालक दिनेश चंद्र भट्ट, रेवती दुर्गापाल और रेवती भट्ट घायल हो गए। तीनों लोग सल्लाभाटकोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


घायल रेवती दुर्गापाल सल्लाभाटकोट में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। सूचना मिलने पर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को खाई से निकाला गया और घायलों को 108 वाहन के माध्यम से  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल एएनएम रेवती दुर्गापाल को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। डाक्टरों के मुताबिक चालक दिनेश भट्ट और रेवती देवी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। सल्लाभाटकोट के प्रधान जगदीश चंद्र पांडे ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल और राजस्व उप निरीक्षक नारायण नाथ गोस्वामी मौके पर पहुंचे। इधर निवर्तमान विधायक मनोज तिवारी ने बेस अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।  अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने सेराघाट के निकट कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए मुख्यमंत्री से मृतकों के परिवारजनों को दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने का आग्रह किया। श्री चौहान ने फोन पर बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके लिखित पत्र भी दिया है। उन्होंने अल्मोड़ा के सीएमओ से फोन पर वार्ता करके घायलों को समुचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed